Homeखेल कूदT20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद, बांग्लादेश भी बीच में...

T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद, बांग्लादेश भी बीच में…

नई दिल्ली, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर लगातार चर्चा जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच इस मुकाबले को कराने के लिए लगातार मीटिंग चल रही है।

पाकिस्तान का विरोध और बांग्लादेश की एंट्री

पहले पाकिस्तान सरकार ने स्पष्ट किया था कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो खेलेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने यह कदम बांग्लादेश के प्रति सहानुभूति जताने के लिए उठाया है।

इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के पाकिस्तान पहुंचने की खबर सामने आई है। माना जा रहा है कि वह आईसीसी और पीसीबी की मीटिंग में हिस्सा लेंगे और ढाका लौटने से पहले पीसीबी के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

भारत-पाकिस्तान मैच न होने से होगा बड़ा नुकसान

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा सबसे देखा जाने वाला और महत्वपूर्ण मैच माना जाता है। अगर यह मैच नहीं खेला गया, तो टूर्नामेंट को व्यावसायिक और दर्शक स्तर पर भारी नुकसान होगा। यही वजह है कि आईसीसी पूरी कोशिश कर रही है कि दोनों टीमों के बीच मैच आयोजित किया जा सके।

विवाद की शुरुआत

इस पूरे विवाद की जड़ बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ी है। आईपीएल ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को खरीदा था, लेकिन भारत में उनकी सुरक्षा को लेकर विरोध हुआ। इसके बाद कोलकाता टीम ने बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्तफिजुर को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

इस घटना के बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले खेलने से इनकार कर दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति सहानुभूति जताते हुए भारत के खिलाफ मैच से अपना नाम वापस ले लिया

RELATED ARTICLES

Most Popular