रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दिया।
इस दौरान रिंकू सिंह के साथ उनकी मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह भी मौजूद रहे।
रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी। दोनों परिवारों में विवाह समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
शादी में शामिल होने के लिए रिंकू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया।
पीएम मोदी ने रिंकू की मां का जाना हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के दौरान रिंकू सिंह की मां बीना देवी का हालचाल पूछा। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से भी बातचीत की। इस मुलाकात के बाद रिंकू सिंह की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इससे पहले रिंकू सिंह का परिवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण दे चुका है।
शादी में शामिल हो सकते हैं कई बड़े नेता
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विवाह समारोह में शामिल होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
