Homeउत्तर प्रदेशयुवाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर और आधुनिक संसाधन जरूरी: सीएम...

युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अवसर और आधुनिक संसाधन जरूरी: सीएम योगी

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। .

इसके लिए उसे बेहतर अवसर और आधुनिक संसाधनों की जरूरत है। सरकार का प्रयास है कि संसाधनों की कमी किसी भी युवा की प्रतिभा और सफलता के रास्ते में बाधा न बने।

मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर युवाओं के उत्थान और डिजिटल सशक्तीकरण को लेकर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर चुकी है। इसी क्रम में रविवार को लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

 पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले प्रदेश में युवाओं के भविष्य और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए तकनीक से जोड़ने की ठोस पहल नहीं हुई। युवाओं को अवसर और संसाधन देने के बजाय जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा गया।

 60 लाख से अधिक युवाओं को मिला डिजिटल लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ‘डिजिटल इंडिया’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध करा रही है। अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल चुका है। अब 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार चाहती है कि प्रदेश का हर नौजवान आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों के सहारे अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे। उन्होंने टैबलेट पाने वाले सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular