Homeउत्तर प्रदेशLucknow Weather Update: तालकटोरा का AQI 304, 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

Lucknow Weather Update: तालकटोरा का AQI 304, 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

लखनऊ में गुलाबी ठंड के बीच अब प्रदूषण का असर भी बढ़ने लगा है। रविवार सुबह शहर के कई इलाकों में धुंध और खराब हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।

तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 304 दर्ज किया गया, जो रेड जोन में है। वहीं केंद्रीय विद्यालय में AQI 290 और लालबाग में 289 रिकॉर्ड हुआ। इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

अंबेडकर यूनिवर्सिटी सेंटर में AQI 193 और गोमतीनगर में 159 दर्ज किया गया। दोनों स्थानों पर हवा ऑरेंज जोन में रही। शहर में कुकरैल की हवा अपेक्षाकृत बेहतर रही, जहां AQI 121 रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार शाम 5 बजे लखनऊ का औसत AQI 255 था।

 रहीमाबाद में 50 मीटर तक सिमटी दृश्यता

रविवार सुबह लखनऊ के ग्रामीण इलाकों रहीमाबाद और मलिहाबाद में घना कोहरा छाया रहा। यहां दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर तक पहुंच गई। हालांकि, सुबह 8 बजे के बाद धूप निकलने से मौसम में कुछ सुधार हुआ। इकाना स्टेडियम के आसपास भी सुबह धुंध का असर देखने को मिला।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम 49 प्रतिशत रही।

 16 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, 3 से 5 डिग्री गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर को लखनऊ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 16 नवंबर से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और शाम की ठंड बढ़ने के साथ प्रदेश में सर्दी का असर तेज हो जाएगा।

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ने की संभावना है। इन हवाओं के चलते नवंबर के दूसरे पखवाड़े में तापमान तेजी से नीचे जा सकता है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, वर्तमान में कश्मीर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। हालांकि, इसका उत्तर प्रदेश के मौसम पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular