Homeउत्तर प्रदेश80 से ज्यादा Surgeons को Robotic Hip Surgery की Training, Lucknow में...

80 से ज्यादा Surgeons को Robotic Hip Surgery की Training, Lucknow में Two-Day Course का आगाज

जॉइंट केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में हयात रीजेंसी, लखनऊ में आज से हिप सर्जरी के लिए दो दिवसीय इंडिया एंटीरियर हिप फाउंडेशन कोर्स–2026 का शुभारंभ हुआ।

इंडिया एंटीरियर हिप फाउंडेशन कोर्स के समन्वयक और मशहूर रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सौरव शुक्ला ने पाठ्यक्रम के शुभारंभ पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि इस कोर्स का उद्देश्य ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में लेटेस्ट सर्जिकल तकनीक, हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आधुनिक सर्जिकल टेक्नोलॉजी पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जॉइंट केयर फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम के दौरान इंडिया एंटीरियर हिप फाउंडेशन कोर्स फेलोशिप देने का भी निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि भारत और विदेश के 80 से अधिक ऑर्थोपेडिक सर्जन इस कोर्स में भाग ले रहे हैं और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा।

इस पाठ्यक्रम में फैकल्टी कंट्रीब्यूटर के रूप में बेल्जियम से डॉ. फ्रांज जे. वंदेपुट्टे, दिल्ली से प्रो. राजेश मल्होत्रा, पुणे से डॉ. महेश कुलकर्णी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली से डॉ. विजय कुमार, अहमदाबाद से डॉ. कार्तिक पटेल, हैदराबाद से डॉ. कृष्ण किरण, बेंगलुरु से डॉ. नारायण हुल्से सहित कई विशेषज्ञ शामिल हैं।

इसके अलावा अमेरिका से डॉ. अनय पटेल और इजरायल से डॉ. नवीन गरेब ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। देश के 20 राज्यों से आए प्रतिनिधि भी इस कोर्स में शामिल हो रहे हैं।

डॉ. सौरव शुक्ला ने बताया कि यह कोर्स हिप सर्जरी के क्षेत्र में सर्जनों के लिए एक हाई-लेवल स्किल डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज रोबोटिक सर्जरी की मदद से सर्जरी अधिक सटीक, कम कट-फट वाली और अपेक्षाकृत कम रक्तस्राव के साथ आसानी से की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular