Homeनई दिल्लीLPG संकट के बीच IGL की बड़ी राहत, PNG कनेक्शन पर पहले...

LPG संकट के बीच IGL की बड़ी राहत, PNG कनेक्शन पर पहले बिल में ₹500 की छूट

एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के कारण बढ़ते ईंधन संकट के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। Indraprastha Gas Limited (IGL) ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए विशेष स्कीम शुरू की है।

दिल्ली-एनसीआर में स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने की पहल

कंपनी के मुताबिक, जो उपभोक्ता नया PNG कनेक्शन बुक करेंगे या पुराने कनेक्शन को दोबारा एक्टिवेट कराएंगे, उन्हें पहले बिल में 500 रुपये की छूट दी जाएगी। यह ऑफर घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के कनेक्शनों पर लागू होगा।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश के बाद इस योजना की शुरुआत की गई है, ताकि लोगों को स्वच्छ ईंधन PNG के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और LPG पर निर्भरता कम हो सके।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि घरेलू PNG की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू और निर्बाध है और इसे किसी भी स्थिति में बाधित नहीं किया जाएगा।इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में एलपीजी संकट को देखते हुए Commission for Air Quality Management (CAQM) ने उद्योगों, होटलों और रेस्टोरेंट्स को राहत देते हुए लकड़ी जैसे वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल की अस्थायी अनुमति दी थी। यह छूट फिलहाल एक महीने या अगले आदेश तक लागू रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular