Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ: सत्य साई संगठन के शिविर में 500 से अधिक मरीजों की...

लखनऊ: सत्य साई संगठन के शिविर में 500 से अधिक मरीजों की जांच

भगवान Sathya Sai Baba के दिव्य संदेश “मरीज अस्पताल जाए नहीं, बल्कि अस्पताल ही मरीज तक पहुंचे” को साकार करते हुए श्री सत्य साई सेवा संगठन, उत्तर प्रदेश और Sri Sathya Sai Heart Hospital के सहयोग से रविवार (15 मार्च 2026) को चांसलर क्लब, आशियाना, लखनऊ में द्वितीय निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन किया . प्रातः 4 बजे भगवान श्री सत्य साई बाबा की दिव्य उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री सत्य साई हार्ट अस्पताल, गुजरात के निदेशक डॉ. मनोज भीमानी, प्रख्यात बाल शल्य चिकित्सक डॉ. विजय अग्रवाल, श्री सत्य साई सेवा संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सचिन नेब तथा प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

गुजरात से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किया परीक्षण

दीप प्रज्वलन के बाद लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और प्रदेश के अन्य जिलों से आए साई भक्तों द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। इसके पश्चात गुजरात से आए आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हृदय रोग जांच शिविर का संचालन प्रारंभ किया।

शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। करीब 400 मरीजों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया, जबकि लगभग 1000 मरीज ऐसे थे जो बिना पंजीकरण के जांच के लिए पहुंचे

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति भी हुए शामिल

कार्यक्रम में Rajesh Singh Chauhan (उच्च न्यायालय, लखनऊ) ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान सत्य साई बाबा की मानव सेवा और परोपकार की भावना पर आधारित परियोजनाओं की सराहना की।

180 मरीजों को मिली निःशुल्क ऑपरेशन की तिथि

डॉ. मनोज भीमानी ने अस्पताल द्वारा दी जाने वाली पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं की जानकारी दी। शिविर में आए मरीजों की ECHO जांच सहित विस्तृत परीक्षण किया गया।

  • शिविर से 500 से अधिक मरीजों को लाभ मिला

  • 180 गंभीर मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया

  • इनका ऑपरेशन अहमदाबाद और राजकोट स्थित श्री सत्य साई हार्ट अस्पताल में पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगायह सुविधा विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए उपलब्ध कराई गई।

भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

भगवान सत्य साई बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव वर्ष के अवसर पर शिविर के दौरान 100 भजनों का अखंड कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कानपुर, बरेली, गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ सहित कई जिलों की भजन मंडलियों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक भाव से ओतप्रोत हो गया।

रोगियों और परिजनों के लिए निःशुल्क व्यवस्था

दूर-दराज से आए रोगियों के लिए 14 मार्च की रात को निःशुल्क आवास की व्यवस्था की गई थी। करीब 1200 लोगों के लिए भोजन, नाश्ता और दोपहर का भोजन भी निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में श्री सत्य साई सेवा संगठन लखनऊ के जिला अध्यक्ष अजय कपूर ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सेवकों और उपस्थित मरीजों का आभार व्यक्त किया। भगवान की मंगल आरती के साथ शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular