Homeउत्तर प्रदेशLucknow :गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई के खिलाफ किसानों का पैदल...

Lucknow :गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई के खिलाफ किसानों का पैदल मार्च

रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन हिन्दुस्तान के बैनर तले किसानों और मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. सलमान और राष्ट्रीय महासचिव अजय यादव की अगुवाई में किसान कार्यालय दुबग्गा से सीतापुर बाईपास तक पैदल मार्च निकालते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान किसानों और मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। इस मौके पर दुबग्गा उपनिरीक्षक मजीद अहमद और सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार पटेल को ज्ञापन सौंपकर आम जनता और किसानों पर पड़ रही महंगाई की मार से अवगत कराया गया।

किसान नेताओं ने मांग की कि रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत को जल्द दूर किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई।

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव अजय यादव, युवा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जमाल अंसारी, युवा प्रदेश सचिव अयान, प्रदेश उपाध्यक्ष वकार, किसान प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, जिला अध्यक्ष महिला सभा श्वेता वैश, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ रानी रावत, युवा जिला अध्यक्ष सैफ पठान, जिला उपाध्यक्ष प्रियांश सिंह वैश, युवा जिला उपाध्यक्ष अरशद मामा, जिला उपाध्यक्ष महताब, कलीम मामा, असगर भाई, नईम भाई, अक्की भाई, नसीम गाजी, हिमांशु, रजी भाई और संगीता समेत संगठन के कई किसान-मजदूर, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular