Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ पब्लिक स्कूल में “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम, 52 महिलाओं को किया...

लखनऊ पब्लिक स्कूल में “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम, 52 महिलाओं को किया गया सम्मानित..

लखनऊ पब्लिक स्कूल, गार्डन सिटी, डीएलएफ, रायबरेली रोड शाखा में आज “नारी शक्ति सम्मान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और प्रतापगढ़ जिलों की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 52 महिलाओं को सांसद डॉ. एस. पी. सिंह, कांति सिंह ,सुशील कुमार तथा जनरल मैनेजर हर्षित सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान “महिला सशक्तिकरण एवं वित्तीय साक्षरता” विषय पर एक पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया गया, जिसमें कानपुर से आईं डॉ. प्रो. दिव्या चौधरी, लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो. अमिता कनौजिया, हेरिटेज फैशन डिजाइनर आसमा हुसैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट रुचि कपूर, आर्टिस्ट समीना खान, समाजसेवी वर्षा वर्मा, एडवोकेट श्रुति दीक्षित, फैसिलिटेटर ग्रेस अरुण तथा डॉ. प्रतिभा सचान ने अपने विचार साझा किए और महिलाओं की आत्मनिर्भरता व अधिकारों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में ओज कवि शिवकुमार व्यास, हास्य कवि डॉ. रसिक गुप्ता,ओज कवि डॉ. हरि नारायण उपाध्याय, हास्य कवि प्रमोद पंकज और हास्य कवि विकास बौखल ने अपनी प्रभावशाली कविताओं से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा

RELATED ARTICLES

Most Popular