Homeधर्म संसारचंद्र गोचर: तुला में प्रवेश से इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत,...

चंद्र गोचर: तुला में प्रवेश से इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, करियर-धन में होगा फायदा

नई दिल्ली, 3 अप्रैल। द्रिक पंचांग के अनुसार शुक्रवार सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर चंद्रमा ने अपनी चाल बदलते हुए कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर लिया। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। ऐसे में इसका राशि परिवर्तन कई जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। खासतौर पर कर्क, कन्या, तुला और धनु राशि के लोगों के लिए यह गोचर शुभ संकेत दे रहा है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर पारिवारिक मामलों में लाभकारी रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और माता के साथ संबंध मजबूत होंगे। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। साथ ही पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों पर इस गोचर का असर आय और वाणी पर देखने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे सामाजिक और पेशेवर छवि बेहतर होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय उपलब्धियां दिलाने वाला साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।

तुला राशि
तुला राशि में चंद्रमा के प्रवेश से इस राशि के जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी को भी लाभ के संकेत हैं। सेहत के लिहाज से भी समय अनुकूल रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के लिए यह गोचर लाभ के भाव में हो रहा है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आय में वृद्धि के योग हैं। पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। यात्राएं लाभदायक रहेंगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular