लखनऊ, Omaxe Limited की प्रीमियम रेजिडेंशियल टाउनशिप ‘ओमैक्स द वर्ल्ड’ का हिस्सा ‘द रिसॉर्ट’ इन दिनों घर खरीदने वालों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शहर के मध्य में स्थित यह प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं और शांत वातावरण के अनोखे मेल के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
प्रोजेक्ट न्यू हजरतगंज के नजदीक विकसित किया जा रहा है, जो पहले से विकसित और भरोसेमंद इलाका माना जाता है। यहां 3 और 4 बीएचके अपार्टमेंट्स के साथ प्रीमियम पेंटहाउस भी उपलब्ध हैं।
लो-डेंसिटी और हाई-प्राइवेसी डिजाइन
‘द रिसॉर्ट’ की सबसे बड़ी खासियत इसका लो-डेंसिटी डिजाइन है, जहां हर फ्लोर पर केवल दो अपार्टमेंट्स बनाए गए हैं। तीन तरफ खुला स्पेस, बड़ी बालकनी और भरपूर प्राकृतिक रोशनी इसे खास बनाते हैं। यह डिजाइन निवासियों को प्राइवेसी के साथ खुलापन और सुकून देता है।
सैंपल फ्लैट तैयार, 2027 से पजेशन योजना
प्रोजेक्ट के सैंपल फ्लैट्स तैयार हो चुके हैं और साइट विजिट के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार, 27 दिसंबर 2027 से पजेशन शुरू करने की योजना है। ओमैक्स के बिजनेस हेड अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए खास है, जो शहर के बीचों-बीच शांत और सुरक्षित रिहाइश चाहते हैं।
लग्ज़री सुविधाओं से लैस टाउनशिप
इस टाउनशिप में आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए एक्सक्लूसिव क्लब हाउस बनाया गया है, जिसमें जिम, योगा स्पेस, स्पा, स्क्वैश कोर्ट, इंडोर गेम्स, बैंक्वेट हॉल और रूफटॉप कैफे जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
बच्चों के लिए प्ले एरिया, किड्स पूल, स्केटिंग ट्रैक और सैंड पिट जैसी व्यवस्थाएं इसे परिवारों के लिए और आकर्षक बनाती हैं।
