Homeउत्तर प्रदेशRR Group: वार्षिकोत्सव ‘प्रज्ञान 2026’ में खेल प्रतियोगिताओं की धूम..

RR Group: वार्षिकोत्सव ‘प्रज्ञान 2026’ में खेल प्रतियोगिताओं की धूम..

लखनऊ । बख्शी का तालाब स्थित आरआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में चल रहे वार्षिकोत्सव ‘प्रज्ञान 2026’ के दूसरे दिन खेल और अन्य प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

क्रिकेट प्रतियोगिता में ईसी वारियर्स और बायोटेक फ़ीयरलेस के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बायोटेक फ़ीयरलेस ने निर्धारित 6 ओवर में 4 विकेट खोकर 62 रन बनाए। जवाब में ईसी वारियर्स की टीम 56 रन पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 6 रनों से हार गई। बायोटेक फ़ीयरलेस की ओर से दिलीप कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 रन बनाए और 4 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

फुटबॉल प्रतियोगिता में आरआर टाइटन टीम विजयी रही, जिसमें कुशाग्र ने 2 गोल कर अहम भूमिका निभाई। वहीं कबड्डी बॉयज प्रतियोगिता में अंकित चौधरी (सिविल थर्ड ईयर) की टीम और कबड्डी गर्ल्स प्रतियोगिता में अपर्णा शुक्ला की टीम ने जीत दर्ज की।

ई-गेमिंग प्रतियोगिता के पहले राउंड में मोहम्मद हमज़ा और नैतिक गुप्ता विजयी रहे। डॉट शूट प्रतियोगिता में दीपक, पीपीटी प्रेजेंटेशन में सबाहत अली (सिविल तृतीय वर्ष) और आदित्य मौर्या (एआईएमएल द्वितीय वर्ष) ने जीत हासिल की।

 

इसके अलावा पोएट्री प्रतियोगिता में निखत आसनी, खो-खो गर्ल्स में सृष्टि सिंह की टीम, कंटेंट राइटिंग में अंशिका, एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में मेहर और शाम्भवी, लूडो में अंकित मिश्रा, आर्यन मिश्रा, अंकित कुशवाहा व राजवीर तथा शतरंज प्रतियोगिता में अम्बुज विजेता रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular