HomeमनोरंजनAnjali Arora बनीं मां सीता, ‘श्री रामायण कथा’ के टीजर पर मचा...

Anjali Arora बनीं मां सीता, ‘श्री रामायण कथा’ के टीजर पर मचा बवाल; यूजर्स ने उठाए सवाल

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेई शुक्ला

मुंबई। काचा बादाम’ फेम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा: श्री राम की’ को लेकर हो रही है। फिल्म में अंजलि अरोड़ा मां सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कास्टिंग को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर किया, जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उनकी कास्टिंग पर सवाल उठाए। कई लोगों ने मां सीता के किरदार के लिए अंजलि को चुने जाने पर नाराजगी जाहिर की। वहीं, कुछ यूजर्स ने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर की मांग भी की।

अंजलि अरोड़ा को मां सीता के रोल में देख भड़के यूजर्स

अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियोज और रील्स के लिए जानी जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। अब जब उनका मां सीता का किरदार सामने आया, तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर आपत्ति जताई।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अंजलि को मां सीता का किरदार दिया जाना कलयुग की निशानी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। एक और यूजर ने अंजलि के पुराने सोशल मीडिया कंटेंट का हवाला देते हुए उनकी तुलना मां सीता के किरदार से करने पर सवाल उठाया।

हालांकि, सोशल मीडिया पर सभी प्रतिक्रियाएं नकारात्मक नहीं हैं। फिल्म के टीजर और अंजलि के किरदार को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता भी देखने को मिल रही है।

टीजर में मंत्र के इस्तेमाल पर भी आपत्ति

फिल्म की कास्टिंग के अलावा टीजर में ‘कृष्णाय वासुदेवाय’ मंत्र के इस्तेमाल को लेकर भी कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। फिल्म में देव वर्मा भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के कलाकारों और प्रस्तुति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ये कलाकार आएंगे नजर

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की’ में देव वर्मा, शील वर्मा, अंजलि अरोड़ा, रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है, जबकि इसके निर्माता प्रकाश मोहबिया और संजय बुंदेला हैं। हनी कुलदीप अग्रवाल और मोनिका सेन फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।

फिल्म का संगीत देव और आशिष ने तैयार किया है। इसकी कास्टिंग डियाना एंटरटेनमेंट और आराध्या एंटरटेनमेंट ने संभाली है। फिल्म में कैलाश खेर, जावेद अली और शान जैसे चर्चित गायकों की आवाज भी सुनने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular