लखनऊ में इलेक्ट्रिकल और होम ऑटोमेशन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी GM Modular ने ‘जीएम स्मार्ट लिविंग स्टूडियो’ का भव्य शुभारंभ किया। गोमती नगर स्थित यह प्रीमियम शोरूम करीब 1,353 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जिसे ग्राहकों को एक्सपीरिएंशियल रिटेल का अनुभव देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।
इस स्मार्ट स्टूडियो में मॉड्यूलर स्विचेस, लग्ज़री लाइटिंग, एडवांस्ड होम ऑटोमेशन सिस्टम, फैन, घरेलू उपकरण और मोबाइल एक्सेसरीज़ जैसे कई आधुनिक प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए गए हैं, जो स्मार्ट और मॉडर्न होम की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं।
लॉन्च इवेंट में आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, चैनल पार्टनर्स और ग्राहकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर Sushma Kharkwal और आरएसएस संपर्क प्रमुख (अवध प्रांत) Prashant Bhatia समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अभिनेता और ब्रांड एंबेसडर Sunil Shetty ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्मार्ट और मॉडर्न लिविंग सॉल्यूशंस के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कंपनी के चेयरमैन Ramesh Jain ने कहा कि लखनऊ और उत्तर प्रदेश का बाजार कंपनी के विस्तार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस नए स्टूडियो के माध्यम से कंपनी उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करेगी, साथ ही लखनऊ में समर्पित डिपो के जरिए ग्राहकों को तेज़ और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
