Homeउत्तर प्रदेश1146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी बोले- 2017 से पहले...

1146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी बोले- 2017 से पहले यूपी में ‘मुन्ना भाई’ शासन में बैठे थे

रिपोर्ट- प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में UPSSSC के जरिए राजस्व विभाग के लिए चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी वितरित की गई।

इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में ‘मुन्ना भाई’ शासन में बैठे थे। उन्होंने कहा कि उस समय नियुक्तियों में सिफारिश और लेनदेन का बोलबाला था। बिना सिफारिश के नौकरी मिलना मुश्किल था और सैफई सिंडिकेट हावी रहता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले युवाओं को हर मोर्चे पर ठगा जाता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जा रही है।

सीएम ने चयनित अभ्यर्थियों से पूछे सवाल

योगी आदित्यनाथ ने चयनित कनिष्ठ सहायकों से पूछा कि क्या नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान उन्हें किसी तरह की सिफारिश की जरूरत पड़ी। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या किसी ने उनसे पैसे के लेनदेन की बात की या किसी अधिकारी की ओर से फोन आया।

सीएम ने कहा कि UPSSSC ने निर्धारित समय सीमा में परीक्षा पूरी कर परिणाम घोषित किया। वेरिफिकेशन के बाद आज अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र मिल रहे हैं। उन्होंने पूरी प्रक्रिया के लिए UPSSSC को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता ही आज के उत्तर प्रदेश की समृद्धि का आधार है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि युवाओं को बिना किसी सिफारिश और भेदभाव के उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मिले।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular