Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में IPL का मजा अब खुले में, राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर...

लखनऊ में IPL का मजा अब खुले में, राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर फ्री लाइव स्क्रीनिंग

लखनऊ। शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब राजधानी में स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की इस पहल का उद्देश्य लोगों को एक साथ बैठकर मैच का आनंद लेने का मौका देना है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि दर्शक खुले वातावरण में हाई-क्वालिटी प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम के जरिए मैच का रोमांच अनुभव कर सकेंगे। इस दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।

 खेल प्रेमियों के लिए खास पहल

एलडीए का मानना है कि यह पहल न केवल क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगी, बल्कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने में भी मदद करेगी।

मैच के दौरान बढ़ेगा समय

मैचों की लाइव स्क्रीनिंग के मद्देनजर राष्ट्र प्रेरणा स्थल के बंद होने का समय भी बढ़ाया जाएगा, ताकि दर्शक पूरे मैच का आनंद बिना किसी बाधा के ले सकें।

 फ्री में देख सकेंगे मैच

एलडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस सुविधा के लिए दर्शकों से किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस व्यवस्था को शुरू करने से पहले ट्रायल के तौर पर एक IPL मैच की स्क्रीनिंग की गई, जो सफल रही। इसके बाद अब नियमित रूप से यहां मैच दिखाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular