पूर्व सांसद प्रो. Rita Bahuguna Joshi के पति पी.सी. जोशी का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि यह घटना अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे मर्माहत करने वाली सूचना बताया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
