पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के पीछे सिर्फ एक चेहरा नहीं, बल्कि पूरी रणनीतिक टीम का योगदान रहा। पहली बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनने की राह तैयार होती दिख रही है, जिसमें शीर्ष नेतृत्व से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक ने जोरदार प्रचार किया।
मोदी फैक्टर: 22 दौरे, 19 रैलियां, 2 रोड शो
नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।
- 22 से ज्यादा बार बंगाल का दौरा
- आचार संहिता के बाद 21 कार्यक्रम
- 43 में से 41 संगठनात्मक जिलों को कवर
- 19 बड़ी जनसभाएं और 2 रोड शो (कोलकाता, हावड़ा)
कोलकाता की रैली में 5.5 लाख से ज्यादा भीड़ का दावा झाड़ग्राम में “झालमुड़ी” स्टॉप और कोलकाता में नौका विहार भी चर्चा में रहे
अमित शाह की माइक्रो रणनीति
अमित शाह ने चुनाव को जमीनी स्तर पर साधा—
- 40 बड़े कार्यक्रम
- 39 जिलों में पहुंच
- 57 विधानसभा सीटें कवर
- 29 जनसभाएं और 11 रोड शो
सीट-वाइज प्लानिंग और बूथ लेवल मैनेजमेंट पर फोकस
केंद्रीय नेताओं का फुल फोर्स अभियान
बीजेपी के राष्ट्रीय और केंद्रीय नेतृत्व ने भी चुनाव में पूरी ताकत झोंकी—
- जेपी नड्डा – 9 कार्यक्रम
- राजनाथ सिंह – 6
- स्मृति ईरानी – 31
- अनुराग ठाकुर – 4
- मनोज तिवारी – 17
- कंगना रनौत – 4
- रवि किशन – 14
कुल मिलाकर 128 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार अभियान चला
मुख्यमंत्रियों की एंट्री: राज्यों से मिला सपोर्ट
बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी मैदान में उतरकर माहौल बनाया—
- योगी आदित्यनाथ – 23 सभाएं
- हिमंत बिस्वा सरमा – 2
- देवेंद्र फडणवीस – 3
- मोहन यादव – 5
- भजन लाल शर्मा – 4
- विष्णु देव साय – 4
