HomeUncategorizedवट सावित्री व्रत 2026: इन चीजों का दान है बेहद शुभ, बढ़ेगा...

वट सावित्री व्रत 2026: इन चीजों का दान है बेहद शुभ, बढ़ेगा सौभाग्य और समृद्धि

वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण पर्व होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस वर्ष यह व्रत 16 मई 2026 (शनिवार) को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाया जाएगा।

इस व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि सही वस्तुओं का दान करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है

वस्त्र का दान
जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी या नए वस्त्र दान करने से पति की आयु लंबी होती है और सौभाग्य बढ़ता है।

मौसमी फल
मौसम के अनुसार फल दान करना शुभ माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

शृंगार सामग्री
कुमकुम, मेहंदी, चूड़ी और बिंदी जैसी सौभाग्य की वस्तुएं दान करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

 चावल (अनाज)
अनाज का दान करने से घर में अन्न-धन की कमी नहीं रहती और समृद्धि बनी रहती है।

 घी और तेल
मंदिर या जरूरतमंदों को घी और तेल दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और धन का आगमन होता है।

धन का दान
अपनी क्षमता के अनुसार धन दान करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular