Homeराजनीतिपश्चिम बंगाल में नई सरकार 9 मई को लेगी शपथ, सामिक भट्टाचार्य...

पश्चिम बंगाल में नई सरकार 9 मई को लेगी शपथ, सामिक भट्टाचार्य का बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस समारोह में प्रधानमंत्री, एनडीए और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ ही करीब दो दर्जन मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

 चुनाव नतीजों में बड़ा उलटफेर

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी को जहां पिछली बार 215 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार वह घटकर करीब 80 सीटों पर सिमट गई। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की और स्पष्ट बहुमत हासिल किया।

 टैगोर जयंती के दिन शपथ

भाजपा ने शपथ ग्रहण के लिए रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती का दिन चुना है। 25 वैशाख (9 मई) को टैगोर जयंती के अवसर पर यह समारोह आयोजित कर बंगाली अस्मिता को संदेश देने की रणनीति मानी जा रही है।

 सीएम चेहरे पर सस्पेंस

नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। विधायक दल की बैठक जल्द आयोजित की जा सकती है।

 अमित शाह होंगे पर्यवेक्षक

नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए होने वाली बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मुख्य केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सह-पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।

इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular