Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आई संस्था, 300 परिवारों को...

लखनऊ अग्निकांड पीड़ितों की मदद को आगे आई संस्था, 300 परिवारों को बांटा राहत सामान

लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कई परिवार बेघर हो गए। इस मुश्किल घड़ी में संत कबीर नगर की सामाजिक संस्था अल फारूक बैतुल माल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

बुधवार को संस्था के पदाधिकारी और सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से राहत कार्य शुरू किया गया, जिसमें करीब 300 परिवारों को जरूरी सामान वितरित किया गया। राहत सामग्री में बर्तन, कपड़े और दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुएं शामिल थीं, ताकि पीड़ित अपने जीवन को फिर से शुरू कर सकें।

इस अवसर पर मौलाना नूरुल हुदा कासमी ने कहा कि संस्था हमेशा से जरूरतमंदों और आपदा प्रभावित लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा, “संकट के समय एक-दूसरे की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संस्था बिना किसी भेदभाव के सभी जरूरतमंदों की सहायता करती है और आगे भी हर संभव मदद जारी रखेगी।

राहत सामग्री पाकर प्रभावित परिवारों ने संस्था का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डिप्टी चेयरमैन मौलाना रहमतुल्लाह नूर कासमी, जनरल सेक्रेटरी फजलुल्लाह नूर, मोहम्मद अरफात, समाजसेवी सईद हाशमी और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

संस्था ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने और जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular