पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे. भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को नेता चुना गया. कल सुबह 11 बजे वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके बाद अटकलों पर विराम लग गया है. ज़ी न्यूज ने सबसे पहले इस बात की जानकारी दी थी कि सुवेंदु अधिकारी ही बंगाल के नए सीएम होंगे, जिसपर अब मुहर लग गई है. अमित शाह ने सुवेंदु के नाम का ऐलान किया.
दरअसल, पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई है और कुल 207 सीटों पर जीत हासिल की. बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सुवेंदु के नाम की चर्चा की जा रही थी. विधयाक दल की बैठक में उन्हें ही नेता चुना गया. अमित शाह ने बताया कि सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से सुवेंदु के नाम पर मुहर लगाई. इसके अलावा पश्चिम बंगाल नें कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा.
सुवेंदु अधिकारी को चुना गया विधायक दल का नेता
पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया गया था. आज शाह दिल्ली से कोलकाता पहुंचे. कोलकाता में बीजेपी के सभी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सुवेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगी. अमित शाह ने बताया कि सभी विधायकों ने एक मत से सुवेंदु अधिकारी के नाम पर सहमति जताई और कोई अन्य नाम नहीं सुझाया गया.
घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे: शाह
अमित शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए केवल बंगाल ही नहीं, बल्कि देश पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे. शाह ने कहा कि बंगाल की जीत केवल बंगाल में जीत नहीं, बल्कि देश के सुरक्षा की गारंटी है. शाह ने बताया कि बीजेपी विधायक की जीत का मार्जिन 28000 से अधिक है. उन्होंने कहा कि पहली बार बंगाल में एक भी बूथ कैप्चरिंग नहीं हुई. सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में घर में घुसकर ममता बनर्जी को हराया.
शाह ने क्या-क्या कहा?
अमित शाह ने कहा कि सबसे पहले मैं हाथ जोड़कर बंगाल की जनता के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं. कम्युनिस्ट काल से जो माहौल बना हुआ था, उसे ममता बनर्जी ने और गहरा कर दिया था और वहां वोट डालना लगभग असंभव था. मैं उस भारी जीत के लिए बहुत आभारी हूं जो बंगाल की जनता ने BJP और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा करके हमें दी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कहते हैं.
मैं पार्टी की ओर से यह भी कहना चाहता हूं कि बंगाल की जनता ने हम पर जो उम्मीदें रखी हैं, जिनके आधार पर उन्होंने हमें यह जनादेश दिया है, हम उस भरोसे को पूरी तरह से कायम रखने की पूरी कोशिश करेंगे.
