Homeउत्तर प्रदेशपॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10...

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 मई तक कर सकेंगे अप्लाई

प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के सचिव संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों और विभिन्न संस्थानों की मांग को देखते हुए आवेदन की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने में अब केवल तीन दिन शेष हैं, इसलिए छात्र अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

परिषद की ओर से अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका भी दिया गया है। छात्र 08 मई से 11 मई 2026 तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। इससे उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनसे आवेदन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि हो गई थी।

उत्तर प्रदेश के राजकीय, अनुदानित, पीपीपी मोड, अल्पसंख्यक और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश केवल संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से ही होगा। परिषद ने साफ किया है कि प्रवेश का कोई अन्य माध्यम मान्य नहीं होगा।

प्रदेशभर की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में कुल 2,71,093 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि अब तक करीब 3 लाख 80 हजार से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इससे प्रतियोगिता का स्तर काफी बढ़ने की संभावना है।

अभ्यर्थी JEECUP Admission Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र परिषद के हेल्पलाइन नंबर 0522-2630106, 2630695, 2630667 और 2636589 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular