Homeउत्तर प्रदेशनकल माफियाओं पर सख्त एक्शन, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह बैन

नकल माफियाओं पर सख्त एक्शन, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह बैन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि एआई तकनीक की मदद से ऐसे संदिग्ध अभ्यर्थियों की पहचान की गई है, जिन्होंने अलग-अलग फोटो या नाम से आवेदन करने की कोशिश की है। ऐसे अभ्यर्थियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई होगी।

आयोग ने चेतावनी दी है कि परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाले व्यक्तियों और नकल माफियाओं के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने साफ किया है कि किसी भी कीमत पर परीक्षा की निष्पक्षता से समझौता नहीं किया जाएगा।


RELATED ARTICLES

Most Popular