Homeउत्तर प्रदेशचारबाग रेलवे स्टेशन पर हंगामा, इंजन पर चढ़ीं डॉ. पल्लवी पटेल

चारबाग रेलवे स्टेशन पर हंगामा, इंजन पर चढ़ीं डॉ. पल्लवी पटेल

लखनऊ के Charbagh Railway Station पर शनिवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब Pallavi Patel अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन के दौरान रेल इंजन पर चढ़ गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर और लेटकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ता विधानसभा मार्ग की ओर मार्च करना चाहते थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसी बात से नाराज कार्यकर्ता उग्र हो गए और रेलवे ट्रैक पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदेश भर से आए डॉ. पल्लवी पटेल के हजारों समर्थकों को हिरासत में लिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प और नोकझोंक भी देखने को मिली। कई जगह धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन की वजह से स्टेशन क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular