Homeउत्तर प्रदेशजीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल पर संगोष्ठी में जुटे विशेषज्ञ और प्रोफेशनल्स

जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल पर संगोष्ठी में जुटे विशेषज्ञ और प्रोफेशनल्स

ICAI Lucknow Branch द्वारा UP GST Appellate Tribunal Bar Association के सहयोग से “जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए 200 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, कॉस्ट अकाउंटेंट्स, जीएसटी प्रैक्टिशनर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद Dr. Sanjay Kumar Chandhariyavi ने जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की कार्यप्रणाली, प्रभावी पैरवी और पेशेवर तैयारी के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में Santosh Kumar Srivastava, Narendra Kumar, Alok Chopra तथा Arvind Kumar विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

तकनीकी सत्रों को CA Avinash Poddar और B. L. Narasimhan ने संबोधित किया। वक्ताओं ने जीएसटी अपीलीय प्रक्रियाएं, अपील का मसौदा तैयार करने, मुकदमेबाजी की रणनीति और ट्रिब्यूनल के समक्ष प्रभावी पैरवी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।

CA Sanjeev Singhal ने अपने प्रेरणादायी विचारों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का आयोजन CA Ashwani Jaiswal, CA Ashish Gupta, CA Rishabh Mishra एवं CA Priyanka Garg के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में कुमार सौरव और नमन तिवारी का भी विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular