Yogi Adityanath ने लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर 2025-26 प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर मेडल के पीछे संघर्ष, मेहनत और कभी हार न मानने के संकल्प की एक कहानी होती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टैलेंट सिर्फ शुरुआत देता है, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचाने का काम मेहनत करती है। उन्होंने कहा, “जितना अधिक पसीना बहेगा, जीत उतनी ही बड़ी होगी। खेल हमें गिरना, उठना और फिर जीतना सिखाता है।”
सीएम योगी ने बैडमिंटन का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे खिलाड़ी शटलकॉक को नीचे नहीं गिरने देते, उसी तरह जीवन में अपने हौसलों और सपनों को भी कभी टूटने नहीं देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर खेल में सही स्टेप और सही शॉट का महत्व होता है, ठीक उसी तरह जीवन में निरंतर सुधार, अनुशासन और लगातार किए जाने वाले प्रयास ही सफलता दिलाते हैं।
