Homeउत्तर प्रदेशताजमहल घूमने आए तुर्की पर्यटक का खोया iPhone 17 Pro मिला, आगरा...

ताजमहल घूमने आए तुर्की पर्यटक का खोया iPhone 17 Pro मिला, आगरा पुलिस की तत्परता आई काम

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज, आगरा

आगरा में ताजमहल घूमने आए तुर्की के एक विदेशी पर्यटक का करीब 1.25 लाख रुपये कीमत का iPhone 17 Pro खो गया। बताया गया कि पर्यटक का मोबाइल ताजमहल परिसर में चलने वाली गोल्फ कार्ट में ही छूट गया था।

मोबाइल गायब होने की सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा पुलिस ने तुरंत तलाश अभियान शुरू किया। जांच के दौरान गोल्फ कार्ट चालक आसिफ अली ने ईमानदारी दिखाते हुए मोबाइल सुरक्षित रखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद ताज सुरक्षा टीम ने विदेशी पर्यटकों को उनका iPhone सुरक्षित वापस सौंप दिया। मोबाइल मिलने पर पर्यटकों ने राहत जताई और आगरा पुलिस व ताज सुरक्षा टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular