Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, अनिल बजाज बने...

उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, अनिल बजाज बने अध्यक्ष

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर व्यापारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम में कपड़ा व्यापार से जुड़े कई वरिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यापारियों को शामिल किया गया है।

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार गोपाल अग्रवाल को संगठन का संरक्षक बनाया गया है, जबकि अनिल बजाज को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभु जालान (गीता वस्त्रालय) को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सुरेश छबलानी, विजय मोतियानी, सुशील गुरनानी, विजय गुलाटी और उत्तम कपूर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रेम बल्लभ रस्तोगी (गाढ़ा भंडार), संदीप अग्रवाल (इन फैशन) और दीपक अरोड़ा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन मंत्री के रूप में अतुल जैन (प्रेम वस्त्रालय) को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर आशु भाटिया (भाटिया स्पोर्ट्स), महेश नकरा और श्याम साहनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, कपड़ा व्यापार को नई दिशा देने और संगठन को प्रदेश स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे।

नई टीम के गठन पर व्यापारियों ने खुशी जताते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular