रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज
आगरा में पति-पत्नी के विवाद ने उस वक्त हिंसक मोड़ ले लिया, जब पुलिस की मौजूदगी में मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हमला कर दिया। घटना में ससुर, देवर और दामाद के साथ जमकर मारपीट की गई, जिसमें ससुर और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि आमिर की शादी पांच साल पहले नालबंद निवासी युवती से हुई थी। किसी पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्ष थाना मंटोला पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हमला बोल दिया।
मारपीट में घायल ससुर को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि दामाद के सीने में चोट आई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस के सामने मारपीट होती दिखाई दे रही है।
घायल दामाद ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर अफजाल ने उधार की रकम नहीं लौटाने के लिए साजिश रची। साथ ही पत्नी से झूठी शिकायत करवाकर जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
वहीं, लड़की पक्ष ने भी पति और ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
फिलहाल Agra के Mantola Police Station की पुलिस घायलों का मेडिकल करवाकर मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।
