Homeउत्तर प्रदेशबरेली में होटल पर छापा: नाबालिग छात्रा संग मिला युवक, पॉक्सो एक्ट...

बरेली में होटल पर छापा: नाबालिग छात्रा संग मिला युवक, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक 16 वर्षीय आईटीआई छात्रा के साथ होटल में मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक मुजाहिद के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, वाराणसी निवासी छात्रा बहेड़ी में रहकर रुड़की गांव स्थित आईटीआई में पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि मुजाहिद नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर नैनीताल हाईवे स्थित होटल ताज दिल्ली दरबार ले गया, जहां दोनों रातभर रुके। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने होटल में छापा मारकर दोनों को बरामद किया।

छात्रा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, नाबालिग से दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने होटल का रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड भी कब्जे में ले लिए हैं।

हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि होटल प्रबंधन के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और होटल को सील भी नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने मामले में धर्म परिवर्तन से जुड़ी धाराएं जोड़ने की मांग की है।

हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने होटल प्रबंधन पर बिना सत्यापन के लोगों को ठहराने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं भाजपा नेताओं निशीथ गंगवार और राजा भाटी ने दावा किया कि आरोपी युवक लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था।

पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय मुजाहिद पुरानी रोडवेज क्षेत्र में बिरयानी बेचने का काम करता है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular