Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली-फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल जांच में लखनऊ कनेक्शन, कई संदिग्ध रडार पर

दिल्ली-फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल जांच में लखनऊ कनेक्शन, कई संदिग्ध रडार पर

दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके और फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक बरामदगी मामले की जांच अब लखनऊ तक पहुंच गई है। एटीएस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, दिल्ली स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त जांच में राजधानी के कई संदिग्ध संपर्क रडार पर आए हैं। जांच पूरी होने के बाद डॉक्टर भाई-बहन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन सईद और उसके भाई डॉ. परवेज अंसारी से पूछताछ के दौरान लखनऊ कनेक्शन सामने आया। इसके बाद 12 नवंबर 2025 को एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ के खंदारी बाजार और आईआईएम रोड स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी।

जांच एजेंसियों ने छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव, दस्तावेज और अन्य डिजिटल डिवाइस बरामद किए। आशंका है कि इन्हीं उपकरणों के जरिए नेटवर्क संचालित किया जा रहा था और संदिग्धों के बीच संपर्क बनाए गए थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. शाहीन और डॉ. परवेज लखनऊ के सात से आठ लोगों के लगातार संपर्क में थे। इनमें कुछ लोग मेडिकल क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं। एटीएस ने अब इन लोगों की कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है।

एलआईयू की मदद से संदिग्ध संपर्कों की तलाश की जा रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार कई मोबाइल नंबर बंद मिले हैं, जबकि कुछ संदिग्ध हाल के दिनों में अपने ठिकाने बदल चुके हैं। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular