Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 किलो गांजा संग 3 तस्कर...

कुशीनगर में STF-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 किलो गांजा संग 3 तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तमकुहीराज पुलिस और STF लखनऊ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 63 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 15.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल हो रहा ट्रेलर (ट्रक) भी जब्त किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे असम से गांजा लाकर बिहार और अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे और इसके जरिए मोटी कमाई करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कुशीनगर पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है और बड़े नेटवर्क के खुलासे के संकेत मिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular