आगरा में NEET परीक्षा को लेकर विरोध तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोहल्ला से लेकर लाल कुर्ती चौकी तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, NEET पेपर लीक के आरोपों को लेकर पूरे देश में छात्रों और विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगरा में भी सपा कार्यकर्ताओं और छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पुलिस ने रोका मार्च, लिया ज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के पैदल मार्च को बीच में ही रोक दिया और बाद में उनसे ज्ञापन लिया। प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित किया गया।
छात्रों में आक्रोश, दोबारा परीक्षा की मांग
पेपर लीक के बाद छात्रों में लगातार नाराजगी देखी जा रही है। इसी बीच सरकार द्वारा NEET परीक्षा दोबारा कराने के निर्णय की भी चर्चा है, जिससे मामला और गरमाया हुआ है।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं और छात्रों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
यह पूरा मामला आगरा के थाना सदर क्षेत्र के सोहल्ला इलाके का बताया जा रहा है।
