Homeउत्तर प्रदेशमां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही प्रयागराज की विकास यात्रा:...

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही प्रयागराज की विकास यात्रा: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज नगर निगम के नवनिर्मित सदन हॉल और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की विकास यात्रा मां गंगा की धारा की तरह निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि “चरैवेति-चरैवेति” के मंत्र के साथ डबल इंजन सरकार प्रयागराज को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और आधुनिक विकास की नई पहचान दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कुंभ और माघ मेला अव्यवस्था और अराजकता के प्रतीक बन चुके थे, लेकिन वर्ष 2019 के कुंभ आयोजन ने प्रयागराज को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने बताया कि यूनेस्को द्वारा कुंभ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा मिलने से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को विश्व स्तर पर सम्मान मिला।

महाकुंभ-2025 और कुंभ-2019 के दौरान विकसित सुविधाएं आने वाले वर्षों में प्रयागराज की स्थायी धरोहर बनेंगी।

सीएम योगी ने नगर निगम और महापौर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विरासत और विकास को साथ लेकर प्रयागराज को नई पहचान दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 161 वर्ष पुरानी नगर निगम इमारत को भव्य स्वरूप दिया गया है और 400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।

शिवालिक पार्क में वेस्ट मटेरियल से द्वादश ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां तैयार करना “वेस्ट टू वेल्थ” का बेहतरीन उदाहरण है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज अब भय, माफियागिरी और अराजकता से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब बेटियां और व्यापारी बिना डर के बाहर निकल सकते हैं।

अपराध और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए प्रयागराज से दिल्ली की दूरी अब करीब सात घंटे में तय की जा सकती है। साथ ही गंगा नदी पर लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से फोर-लेन पुल और फाफामऊ पुल जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में अभी कई बड़े विकास कार्य बाकी हैं, जिन्हें सरकार प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रयागराज नगर निगम के तीन वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया, मेला प्राधिकरण की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया और सफाई मित्रों को किट वितरित कर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular