Homeउत्तर प्रदेशबकरीद पर यूपी में अलर्ट: अवैध पशुवध रोकने के लिए जिलों में...

बकरीद पर यूपी में अलर्ट: अवैध पशुवध रोकने के लिए जिलों में सख्ती, निरीक्षण के आदेश स्लग

बकरीद पर्व को लेकर प्रदेश सरकार ने अवैध पशुवध पर सख्ती बढ़ा दी है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

विशेष सचिव नीरजा सक्सेना द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश की पशुवधशालाओं में अवैध पशुवध रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

शासनादेश में बताया गया है कि अवैध पशुवध की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पहले से गठित जिला स्तरीय समितियों को सक्रिय किया जाए। साथ ही सभी जिलों में टीम बनाकर स्लॉटर हाउसों का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कहीं भी अवैध गतिविधियां न होने पाए।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वैध पशुवधशालाओं में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही पशुवध कराया जाए। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular