Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ मौसम अपडेट: धूप, बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का अलर्ट

लखनऊ मौसम अपडेट: धूप, बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का अलर्ट

लखनऊ में आज मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। सुबह से तेज चटक धूप निकल रही है, जबकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल रही है। हल्की ठंडी पूर्वी हवाओं के चलते मौसम कुछ हद तक राहत भरा बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान गरज-चमक वाले बादल बनने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

फिलहाल सुबह से करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस की जा रही है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यह पिछले 3–4 दिनों की तुलना में 3–4 डिग्री कम है।

बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 68 प्रतिशत और न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 28 मई से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। चक्रवाती सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-तूफान, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इससे तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी व लू से राहत मिलेगी। हालांकि, 28 मई तक दक्षिणी यूपी में गर्म पछुआ हवाओं का असर बना रह सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular