महान स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और प्रखर विचारक विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर गुरुवार को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार, कुलानुशासक डॉ. राकेश मिश्र, दर्शन एवं संस्कृति विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जयंत उपाध्यक्ष, शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. योगेन्द्र बाबू, भाषा विद्यापीठ के सहायक प्रोफेसर डॉ. रवि कुमार तथा सावित्रीबाई फुले छात्रावास की अधीक्षिका डॉ. मीरा निचले सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में सहायक कुलसचिव विनोद वैद्य, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. प्रकाश नारायण त्रिपाठी, परिसर विकास विभाग के प्रभारी के.के. त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी बी.एस. मिरगे, रवि वानखेड़े, विश्राम सिंह और सुरक्षा कर्मी भी उपस्थित रहे।
