रिपोर्ट :- ममता भारद्वाज
आगरा में जुए के बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगा रहे 22 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने नगला जस्सा स्थित एक खाली मकान में छापा मारा, जहां बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा था।पुलिस ने मौके से 104 ताश के पत्ते, 13 मोबाइल फोन और फड़ से 40,100 रुपये की नगदी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक कुलवंत उर्फ सरकार और मान सिंह उर्फ नकुला मिलकर इस जुए के अड्डे का संचालन कर रहे थे। हालांकि दोनों आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
