Homeउत्तर प्रदेशब्लॉक रोड पर कई मिनट तक सड़क पर लड़ते रहे सांड, राहगीरों...

ब्लॉक रोड पर कई मिनट तक सड़क पर लड़ते रहे सांड, राहगीरों और दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अजयपाल यादव

बदायूं। नगर पंचायत दहगवां में शुक्रवार शाम ब्लॉक रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। दोनों सांडों के बीच कई मिनट तक जमकर संघर्ष हुआ। देखते ही देखते सड़क अखाड़े में तब्दील हो गई और बाजार में मौजूद दुकानदार व राहगीर सहम गए।

दोनों सांड एक-दूसरे पर हमला करते हुए सड़क पर दौड़ते रहे। उनकी जोरदार भिड़ंत देखकर राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान एक युवक ने दोनों सांडों को अलग करने की कोशिश भी की, लेकिन बेकाबू सांडों के सामने उसकी कोशिश कामयाब नहीं हो सकी।

सांडों के सड़क पर लड़ने के कारण ब्लॉक रोड पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुकने से जाम की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आवारा पशुओं से परेशान स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि दहगवां में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन सड़क और बाजार में घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular