Homeउत्तर प्रदेशआनंदी मैजिक वर्ल्ड में 80 से अधिक वाटर स्लाइड्स और नई सुविधाओं...

आनंदी मैजिक वर्ल्ड में 80 से अधिक वाटर स्लाइड्स और नई सुविधाओं का शुभारंभ, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष जोर

लखनऊ। कानपुर रोड स्थित आनंदी मैजिक वर्ल्ड में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पार्क प्रबंधन ने नई सुविधाओं, आधुनिक राइड्स और बेहतर व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में पार्क के जीएम शैलेन्द्र छाबड़ा और पार्टनर अक्षत अग्रवाल मौजूद रहे।

जीएम शैलेन्द्र छाबड़ा ने बताया कि पार्क में आने वाले आगंतुकों के लिए साफ-सफाई, उच्च गुणवत्ता वाले भोजन, शुद्ध जल व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों के लिए अत्याधुनिक किड्स ज़ोन तथा परिवारों के लिए सुरक्षित और मनोरंजक वातावरण विकसित किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पार्क में 80 से अधिक वाटर स्लाइड्स और कई नई रोमांचक राइड्स जोड़ी गई हैं। इनमें “बवंडर” राइड विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पार्क को आधुनिक सुविधाओं और नए स्वरूप के साथ तैयार किया गया है, जिससे आगंतुकों को विश्वस्तरीय मनोरंजन का अनुभव मिल सके।

 

पार्टनर अक्षत अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पार्क प्रबंधन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही फूड क्वालिटी, स्वच्छता और वाटर हाइजीन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि हर आगंतुक को सुरक्षित और सुखद अनुभव मिल सके।

उन्होंने लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से आनंदी मैजिक वर्ल्ड आने की अपील करते हुए कहा कि यहां उपलब्ध आधुनिक वाटर स्लाइड्स, किड्स ज़ोन, स्वच्छ वातावरण और पारिवारिक मनोरंजन का आनंद अवश्य लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular