रिपोर्ट : दीपक अवस्थी
अजीतमल (औरैया)। तहसील अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर में बायर कंपनी द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने किसानों को धान की उन्नत खेती, अधिक उत्पादन तथा फसल प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
गोष्ठी में किसानों को बताया गया कि बायर कंपनी के धान बीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है, जिससे फसल को नुकसान कम होता है और बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर देते हुए किसानों को अधिक लाभ अर्जित करने के उपाय बताए।
इस दौरान धान की फसल में रोग प्रबंधन, संतुलित खाद एवं दवा के उपयोग, समय पर सिंचाई तथा उत्पादन बढ़ाने के प्रभावी तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को विशेषज्ञों के समक्ष रखा, जिनका समाधान भी बताया गया।

कार्यक्रम में बायर कंपनी के एरिया मैनेजर शैलेश दुबे, फील्ड ऑफिसर पवन त्रिपाठी, फील्ड ऑफिसर दिव्यांशु मिश्रा सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

