Homeउत्तर प्रदेशबरेली: BEO सत्यदेव पर कार्रवाई, भूसा एकत्र कराने के आदेश पर विवाद...

बरेली: BEO सत्यदेव पर कार्रवाई, भूसा एकत्र कराने के आदेश पर विवाद गहराया

बरेली – अचल प्रताप सिंह

बरेली में विद्यालयों से गोवंश के लिए भूसा एकत्र कराने के विवादित आदेश के मामले में नवाबगंज खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सत्यदेव पर कार्रवाई की गई है।

आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने और शिक्षक संगठनों के विरोध के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विनीता ने उन्हें तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया है। साथ ही BEO से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में जारी आदेश में ब्लॉक के सभी विद्यालयों से निराश्रित गोवंश के लिए प्रति स्कूल 46 किलो भूसा एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। आदेश में यह भी चेतावनी दी गई थी कि लक्ष्य पूरा न करने पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

जैसे ही यह पत्र वायरल हुआ, शिक्षक संगठनों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए BEO को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। खास बात यह है कि संबंधित अधिकारी की सेवानिवृत्ति में मात्र दो माह शेष हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular