Homeमनोरंजनपेद्दि’ का नया गाना ‘मास्सा मास्सा’ रिलीज, राम चरण का पहलवान अवतार...

पेद्दि’ का नया गाना ‘मास्सा मास्सा’ रिलीज, राम चरण का पहलवान अवतार बना आकर्षण

मुंबई। अभिनेता राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दि’ का नया गीत ‘मास्सा मास्सा’ रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ए.आर. रहमान के संगीत से सजे इस गाने में राम चरण का दमदार पहलवान अवतार देखने को मिल रहा है। गीत में फिल्म के शानदार दृश्यों के साथ बिहाइंड-द-सीन्स झलकियां भी दिखाई गई हैं, जो इस किरदार के लिए अभिनेता की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती हैं।

फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा चुका है। ट्रेलर में राम चरण क्रिकेटर, धावक और पहलवान समेत तीन अलग-अलग एथलीट अवतारों में नजर आए थे। नया गीत ‘मास्सा मास्सा’ उनके रेसलर किरदार की झलक को और अधिक प्रभावशाली तरीके से पेश करता है।

रकीब आलम द्वारा लिखे गए इस गीत को नितेश अहेर ने अपनी आवाज दी है। इससे पहले फिल्म के ‘चिकिरी चिकिरी’, ‘राई राई रा रा’ और ‘हेल्लाल्लाल्लो’ जैसे गीतों को भी दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल चुका है।

निर्देशक बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेद्दि’ में राम चरण एक क्रॉसओवर एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ए.आर. रहमान के संगीत और भव्य तकनीकी टीम से सजी यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून को आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular