Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लोहिया संस्थान में देखी गंदगी, अधिकारियों को लगाई...

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लोहिया संस्थान में देखी गंदगी, अधिकारियों को लगाई फटकार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) का तीसरा दीक्षांत समारोह सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संस्थान की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की।

राज्यपाल ने बीसी राय हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर फैली गंदगी पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव (ACS) अमित कुमार घोष से भी इस मामले पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इसके अलावा, राज्यपाल ने हॉस्टलों में सप्ताह में दो दिन नॉनवेज भोजन परोसे जाने को लेकर भी सवाल उठाए और पूछा कि क्या इसकी वास्तव में आवश्यकता है।..

दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। एमबीबीएस-2020 बैच के छात्र हरमन सिंह को डायरेक्टर मेडल से सम्मानित किया गया, जबकि बेस्ट टीचर (फैकल्टी) का पुरस्कार डॉ. राजन भटनागर को मिला।
समारोह में कुल 26 मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए।

वहीं, विभिन्न पाठ्यक्रमों में सफल 340 विद्यार्थियों को डिग्रियां देकर सम्मानित किया गया। समारोह में संस्थान के अधिकारी, शिक्षक, छात्र और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular