Homeउत्तर प्रदेशआवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, पहले दिन कमाई में...

आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, पहले दिन कमाई में ‘बंटवारा 1947’ से निकली आगे

रिपोर्ट- प्रिया बाजपेई शुक्ला

मुंबई: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ के बाद इसके सीक्वल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि सिनेमाघरों में इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी एक्शन और इमोशन से भरपूर बताई जा रही है।

पहले दिन शानदार कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन करीब 20.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, अनुमान लगाया जा रहा है कि दिन के बाकी शो से फिल्म की कमाई 22 से 25 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

फिल्म के करीब 7,180 शो चलाए जा रहे हैं। शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ने पर फिल्म का फाइनल कलेक्शन शुरुआती अनुमान से भी ज्यादा हो सकता है।

‘बंटवारा 1947’ पर भारी पड़ी ‘आवारापन 2’

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ‘आवारापन 2’ ने सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ का अब तक का कलेक्शन करीब 4.66 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि ‘आवारापन 2’ पहले ही दिन इससे कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है।

2007 की ‘आवारापन’ का सीक्वल

‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। फिल्म में इमरान हाशमी शिवम पंडित के किरदार में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ दिशा पाटनी, श्रिया पिलगांवकर, चंदन रॉय सान्याल, मुकेश तिवारी और सिद्धांत कपूर अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी नितिन कक्कड़ ने संभाली है। ‘आवारापन 2’ में ओरिजिनल फिल्म की इमोशनल और एक्शन अपील को आगे बढ़ाते हुए नई कहानी पेश की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular