Homeउत्तर प्रदेशराम मंदिर दान चोरी मामला: SIT ने गृह सचिव को सौंपी शुरुआती...

राम मंदिर दान चोरी मामला: SIT ने गृह सचिव को सौंपी शुरुआती रिपोर्ट

अयोध्या के राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने अपनी शुरुआती जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंप दी है।

मंगलवार को लखनऊ मंडल के आयुक्त और एसआईटी के प्रमुख सदस्य विजय विश्वास पंत अपनी टीम के दो अन्य सदस्यों के साथ गृह सचिव से मिले और प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में अब तक की जांच, दर्ज किए गए बयानों और दान गिनने की व्यवस्था में मिली कुछ कमियों का जिक्र किया गया है।

एसआईटी प्रमुख विजय विश्वास पंत ने बताया कि यह शुरुआती रिपोर्ट है और जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि टीम सभी तथ्यों और साक्ष्यों को जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत और अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

इस बीच, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान के वित्तीय प्रबंधन में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है।

फिलहाल एसआईटी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular