रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
आगरा। लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत पर शोक व्यक्त करते हुए ताजनगरी आगरा में कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग भी उठाई गई।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद एवं राजपुर चुंगी व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवेंद्र पंडित के नेतृत्व में यह कैंडल मार्च राजपुर चुंगी बगिया से शुरू होकर परशुराम पार्क तक निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मृतक छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ अग्निकांड जैसी घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। ऐसे हादसों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कैंडल मार्च में भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। उपस्थित लोगों ने संबंधित मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।

कार्यक्रम में पुष्पेंद्र शर्मा, प्रकाश चंद शर्मा, अनिल शर्मा, अनिल दुबे, प्रमोद जादौन, राम नरेश त्यागी, रघु शर्मा, रोहन दिवाकर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
