Homeउत्तर प्रदेशभाजपा यूपी की नई टीम का ऐलान, 46 नेताओं को मिली संगठन...

भाजपा यूपी की नई टीम का ऐलान, 46 नेताओं को मिली संगठन में जिम्मेदारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश ने संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और कार्यालय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में कुल 46 नेताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई टीम में संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया गया है। घोषित सूची के अनुसार प्रदेश संगठन में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. मंजर सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश महामंत्री के रूप में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को नियुक्त किया गया है। वहीं प्रदेश मंत्रियों की सूची में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महाध्या नागर, दीपमाला सेंथी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को शामिल किया गया है।

भाजपा ने प्रदेश के छह क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है। पश्चिम क्षेत्र की कमान नवाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र की पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र की राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र की अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र की अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र की विनोद राय को सौंपी गई है।

इसके अलावा पार्टी के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के नाम भी घोत किए गए हैं। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी रोहित मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा की प्रकाश पाल, किसान मोर्चा की देवेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा की अशोक रावत, महिला मोर्चा की सरोज कुशवाह और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की विद्याभूषण गोंड को सौंपी गई है।

संगठन की मीडिया और कार्यालय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी नई नियुक्तियां की गई हैं। भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री बनाया गया है। वहीं दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार भाजपा की नई संगठनात्मक टीम आगामी चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारी संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और गति देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular