Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में सीवर मैनहोल से हटेंगे बिजली के केबल, सीएम योगी के...

लखनऊ में सीवर मैनहोल से हटेंगे बिजली के केबल, सीएम योगी के निर्देश पर 71 स्थानों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ। शहर में सीवर लाइन के मैनहोल के बीच से गुजर रहे बिजली के भूमिगत केबलों को हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य सीवर की सफाई करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जलकल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में 71 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां बिजली के केबल सीवर मैनहोल से होकर गुजर रहे हैं। इससे सफाई कार्य में बाधा आने के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए करंट लगने जैसी दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

बताया गया कि भूमिगत बिजली केबल बिछाने के दौरान कुछ ठेकेदारों ने नियमों की अनदेखी करते हुए सीवर लाइन के रास्ते ही केबल डाल दिए थे। लंबे समय से यह समस्या बनी हुई थी, लेकिन अब सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी ऐसे केबल हटाने का फैसला किया है।

रिपोर्ट में अशोक मार्ग, मौलवीगंज, भूसामंडी, गणेशगंज, वसीरतगंज, सुंदरबाग, तालकटोरा, सपना कॉलोनी और राजाजीपुरम समेत कई इलाकों को चिन्हित किया गया है। संबंधित विभाग अब इन स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से केबल हटाने की कार्रवाई करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular